Home उत्तर प्रदेश शिक्षामित्रों के एसबीआई बैंक खातों को कराया सैलरी अकाउंट व खुलवाएं नए एकाउंट

शिक्षामित्रों के एसबीआई बैंक खातों को कराया सैलरी अकाउंट व खुलवाएं नए एकाउंट

शिक्षामित्रों के एसबीआई बैंक खातों को कराया सैलरी अकाउंट व खुलवाएं नए एकाउंट

रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर

आंवला, बरेली। उत्तर प्रदेश शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग के कार्मिकों एवं शिक्षामित्रों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय स्टेट बैंक के साथ हुए एमओयू के अनुपालन मे बरेली के आंवला नगर क्षेत्र सहित निकटस्थ विकास खंडों के शिक्षामित्रों ने भारतीय स्टेट बैंक आंवला शाखा मे पहुंचकर सामान्य बचत खातों को कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज खाते में परिवर्तित कराया और नए खाते भी खुलवाए। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह ने शाखा प्रबंधक पीयूष गुप्ता का शिक्षामित्रों के प्रति सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वही शाखा प्रबंधक ने संगठन मंत्री कौशल कुमार सिंह को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और शिक्षामित्रों को हर संभव सहयोग का पूर्ण भरोसा दिलाया। इस कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज के अंतर्गत बीमा सुरक्षा का लाभ मिलेगा। शिक्षामित्रों को 30 लाख रुपये का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर, विकलांगता की स्थिति मे सुरक्षा, और बच्चों की शिक्षा व पुत्रियों के विवाह हेतु ‘ऐड-ऑन कवर’ जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अवसर पर तहसील प्रभारी सुभाष सिंह, नगर प्रभारी देवपाल मौर्य, नगर महामंत्री ज्ञानचंद सहित हेमन्त भारती, मानवता, आदर्श बंधु, जलील खान, जयपाल, धर्मवीर, अंजू मौर्य, प्रियदर्शिनी, सबीना, अर्चना, अमित कुमार, रमेश, समीक्षा चौहान, रामचंद्र आदि शिक्षामित्र भारी संख्या में उपस्थित रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here