Home उत्तर प्रदेश रामगंगा की बाढ़ से प्रभावित जरतोली पहुँचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, तटबंध निर्माण के लिए संघर्ष तेज करने का ऐलान

रामगंगा की बाढ़ से प्रभावित जरतोली पहुँचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, तटबंध निर्माण के लिए संघर्ष तेज करने का ऐलान

रामगंगा की बाढ़ से प्रभावित जरतोली पहुँचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष, तटबंध निर्माण के लिए संघर्ष तेज करने का ऐलान

बदायूं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने दातागंज क्षेत्र के रामगंगा नदी से प्रभावित जरतोली, मौसमपुर और आनंदपुर गांवों का दौरा कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान डूबी हुई फसलों और नदी के लगातार हो रहे कटान का जायजा लिया तथा ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी। यह कांग्रेस का राजनीतिक दौरा और जनसंपर्क कार्यक्रम था, जिसमें बाढ़ और कटान के मुद्दे उठाए गए। निरीक्षण के दौरान अजीत यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और प्रशासन रामगंगा के कटान तथा बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान करने में विफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बाढ़ और कटान के कारण जरतोली सहित कई गांवों के लोगों को पलायन करना पड़ता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जरतोली का प्राथमिक विद्यालय कटान की जद में है और प्रशासन की ओर से उसे बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को बताया कि रामगंगा का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई है। बाजरा, तिल, उड़द और चरी जैसी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।अजीत यादव ने कहा कि दातागंज क्षेत्र को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए कांग्रेस मानपुर से सिमरिया तथा रूपपुर से भाऊ नगला तक रामगंगा के दोनों किनारों पर लगभग 30 किलोमीटर लंबे तटबंध के निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दर्जनों गांव हर साल कई महीनों तक बाढ़ से प्रभावित रहते हैं, जिससे सड़क संपर्क टूट जाता है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है और किसानों की आजीविका पर गंभीर असर पड़ता है।दौरे में कांग्रेस जिला सचिव मंजेश यादव, राजीव पटेल ‘दद्दा’, वेद सक्सेना, डॉ. संतोष यादव, राकेश गुर्जर, चरण सिंह, अमर सिंह गुर्जर, मुन्ना लाल कश्यप, महिपाल कश्यप, श्रीकृष्ण कश्यप, मनोज कश्यप, दीपू, विपिन, सत्यपाल सक्सेना सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here