दातागंज (बदायूं)-दातागंज विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी) की महत्वपूर्ण बैठक सिंह ब्रदर्स कोल्ड स्टोरेज में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ मौजूद रहे।विधायक ने कहा कि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्रामीण विकास की मुख्य धुरी हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने विकास कार्यों में गुणवत्ता और तेजी बनाए रखने का आह्वान किया।कार्यक्रम में दातागंज ब्लॉक प्रमुख कुँवर अतेन्द्र विक्रम सिंह ‘अंकित भैया’, समरेर ब्लॉक प्रमुख धीरज सक्सेना और उसावां ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, पार्टी पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समरेर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुर्जर ने किया।
