अयोध्या।रौनाही थाना क्षेत्र के चर्चित रानी दहेज हत्याकांड में सास-ससुर को बड़ी राहत मिली है।जिला एवं सत्र न्यायालय ने जेल में निरुद्ध सास राजकुमारी और ससुर आत्माराम की जमानत मंजूर कर ली।मामला रौनाही क्षेत्र के मठिया लखौरी गांव का है।आरोप है कि विवाहिता रानी को 70 हजार रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता था।आरोप के मुताबिक, 15 जून 2026 को रानी के साथ मारपीट की गई थी।अगले दिन रानी को जहरीला पदार्थ दिए जाने का आरोप सास-ससुर समेत आरोपितों पर लगा था।हालत बिगड़ने पर रानी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।सास-ससुर की ओर से वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता शावेज जाफरी और अधिवक्ता दिलीप कुमार ने अदालत में बहस और पैरवी की।बचाव पक्ष ने अदालत में तर्क दिया कि दोनों आरोपित निर्दोष हैं और उनके खिलाफ कोई विश्वसनीय साक्ष्य उपलब्ध नहीं है।मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने बिना मुकदमे के गुण-दोष पर निर्णय दिए दोनों की जमानत मंजूर कर ली।
चर्चित रानी दहेज हत्याकांड में सास-ससुर को बड़ी राहत
RELATED ARTICLES