Home उत्तर प्रदेश एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दातागंज में वृहद वृक्षारोपण, विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया पौधारोपण

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दातागंज में वृहद वृक्षारोपण, विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया पौधारोपण

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत दातागंज में वृहद वृक्षारोपण, विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया पौधारोपण

दातागंज (बदायूं)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प से संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान के अंतर्गत सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से दातागंज तहसील क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बाबू भैया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी अभिनव शरण, उप वन क्षेत्राधिकारी अमित सोलंकी, उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह, थाना प्रभारी वेदपाल सिंह, नगर पालिका परिषद दातागंज के अध्यक्ष अनूप गुप्ता, पूर्व प्रधान हेमचंद्र गौतम, नामित सभासद अंशुल सागर, प्रभात सिंह, राजेश प्रजापति, पूर्व प्रधान बबलू सिंह, शिव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और जनभागीदारी के माध्यम से वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने का संकल्प भी लिया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here