मिल्कीपुर , अयोध्या।तीनदिन से नहीं हुए सूर्यदेवता के दर्शन, बारिश और तूफान से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त….सितम्बर महीने की इस बारिश ने लोगों को बीस वर्ष पहले होने वाली बारिश की याद दिला दी।जुलाई अगस्त में सामान्य और औसत बारिश हुई इस बार।सितम्बर महीने के आखि़र में पिछले तीन दिनों से लगातार जारी बारिश और तेज हवाओं के चलते अब धान की फसलों पर असर पड़ने लगा है।पिछले तीन दिनों से सूर्यदेव भी आराम की मुद्रा में नजर आ रहे हैं,लगभग पककर तैयार तिल उड़द मक्का की फसलों पर इस बारिश से पड़ रहा विपरीत असर।कई जगहों पर धान की फसलों के गिरने से हुआ है किसानों को नुकसान। मौसम विभाग के अनुसार पूरे पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में अभी मौसम में सुधार होने के संकेत नहीं है।
तीन दिन से नहीं हुए सूर्यदेवता के दर्शन, बारिश और तूफान से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
RELATED ARTICLES