Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशदातागंज में धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा, नम आंखों से...

दातागंज में धूमधाम से निकली गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा, नम आंखों से दी बप्पा को विदाई

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

दातागंज। गणेश उत्सव के समापन पर शुक्रवार को दातागंज में गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और पूरे रास्ते भगवान गणेश के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।*विसर्जन यात्रा देवचरी आश्रम से शुरू होकर बेलाडांडी रामगंगा पहुंची,* जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। यात्रा में मोहल्ला आरेला सहित अन्य स्थानों की गणेश प्रतिमाएं भी शामिल हुईं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने बप्पा के दर्शन किए और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।*वहीं मित्र मंडल कासंपुर रोड की ओर से बुलाए गए कसाना डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों से विसर्जन यात्रा का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।* बड़ी संख्या में युवा और श्रद्धालु भक्ति गीतों पर उत्साह के साथ नजर आए।*इस दौरान जय दुर्गा शिव शक्ति युवा समिति के कार्यकर्ता शैंकी अग्रवाल और समिति के सदस्यों ने कहा कि अगले वर्ष भी भगवान गणेश का स्वागत और उत्सव इसी तरह धूमधाम से किया जाएगा*।रामगंगा तट पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने नम आंखों से भगवान गणेश को विदाई दी। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ बप्पा को विदाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular