रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़: सदर विधायक विजय पाल आढ़ती के पास क्षेत्र के लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे। इस दौरान विधायक ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित लोगों से पूरी जानकारी ली।जनता की ओर से सड़क, बिजली, पानी, विकास कार्यों और अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी गई। विधायक विजय पाल आढ़ती ने लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।विधायक ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्याओं के निस्तारण के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाए और निर्धारित समय में उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए।विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधि के तौर पर लोगों की बात सुनना और संबंधित विभागों तक उनकी समस्याएं पहुंचाकर समाधान कराना लगातार जारी रहेगा।India Times 7 Aman Kumar buro chief Hapur