रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
सिरौली। समाजवादी पार्टी बरेली के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के पहली बार सिरौली आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें हाजी आबिद बेग, गुड्डू खां, सद्दाम अब्बासी, गुलवेश उल हक, आकिल खां, हाजी बाबू अंसारी के अलावा सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं एवं मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सभापति हाजी आबिद बेग ने कहा कि शुभलेश यादव के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज उठाने का संकल्प दोहराया इस अवसर पर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे और जोशीले नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया।