Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशश्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी ,एसएसपी ने...

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जिलाधिकारी ,एसएसपी ने लिया जायजा

रिपोर्ट भूदेव प्रसाद

बदायूं, आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने सोमवार को दातागंज क्षेत्र के बेलाडांडी घाट का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां समय पर और बेहतर तरीके से पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी दातागंज आशेषनाथ सिंह, थाना प्रभारी दातागंज वेदपाल सिंह सहित प्रशासन और पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular