ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
अयोध्या जनपद में बन रहा है 93.75 करोड रुपए की लागत से अति विशिष्ट अतिथि ग्रह। राज्य संपति विभाग कर रहा है इस प्रोजेक्ट का निर्माण। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर बन रहे इस परिसर का निर्माण नवंबर 2027 तक पूरा होने की संभावना। यह अतिथि गृह परिसर 14510.00 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में है फैला। इस अतिथि गृह में मुख्यमंत्री ब्लॉक, आवासीय ब्लॉक, डॉरमेट्री ब्लॉक और सर्विस ब्लॉक सहित कई सुविधाएं होंगी उपलब्ध। यह अतिथि ग्रह अयोध्या में बढ़ते वीवीआइपी आवागमन के लिए किया जा रहा है तैयार। परिसर में पर्याप्त पार्किंग,सेंट्रल लॉन, वॉटर फाउंटेन और सुरक्षा के किया जा रहे हैं इंतजाम। यह परिसर मंदिर आने वाले उच्च पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्तियों के लिए होगा सुविधाजनक। अयोध्या के समग्र विकास में भी देगा अहम योगदान।