India Times 7

Homeशामलीविश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

रिपोर्ट सुधीर कुमार


थानाभवन। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर पंचायत थानाभवन एवं जिला गंगा समिति शामली के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता एवं वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से संचालित “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
नगर पंचायत कार्यालय परिसर स्थित पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष मुशयदा, सभासदों एवं कर्मचारियों ने पौधे रोपे तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान नगर के विभिन्न गली-मोहल्लों में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही नागरिकों के साथ बैठक आयोजित कर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के तहत कृष्णा नदी के तट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नदी किनारे फैले कूड़े-कचरे एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों को हटाकर सफाई की गई। इसके अलावा नदी तट पर पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, नदी संरक्षण एवं स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा स्वच्छता बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष मुशयदा, सभासदगण, नगर पंचायत के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास समय की आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular