मंडल ब्यूरो शिवकुमार शर्मा
हनुमान जयंती पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बालाजी मंदिर बना आस्था का केंद्र । गांव भंदौडा में नवनिर्माण बालाजी धाम का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपलक्ष में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। और भंडारे का आयोजन किया गया । श्री हनुमान बालाजी महाराज धाम पर रात्रि में जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें गणेश वंदना, गुरु वंदना, सरस्वती वंदना, हनुमान चालीसा का पाठ भक्त जनों के द्वारा किया गया यह दृश्य बड़ा ही मनोहारी मां को मोहित करने वाला रहा है। गांव भंदौडा में हनुमान जयंती के इस पर्व को इस बार श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री हनुमान जी के मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ ने लगी। और श्री राम व बालाजी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। मंडल ब्यूरो शिवकुमार शर्मा इंडिया टाइम की खास रिपोर्ट