अयोध्या.जनपद में फर्जी खबर और ब्लैकमेलिंग के मामले में बड़ा कानूनी कदम उठाया गया।वादी नीलम सिंह ने 7 यूट्यूबर समेत 10 लोगों के खिलाफ एसीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया।आरोप है कि यूट्यूबर ने भ्रामक खबरें चलाकर नीलम सिंह की छवि खराब की।विपक्षियों से मिलकर नीलम सिंह को ही पिता की हत्या का आरोपी बताया गया।मामला थाना इनायतनगर क्षेत्र के पलिया जगमोहन गांव से जुड़ा है।राम सिंह की हत्या के बाद नीलम सिंह ने पहले ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है।इसके बावजूद सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें प्रसारित की गईं।वरिष्ठ अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह वादिनी की ओर से पैरवी कर रहे हैं।कोर्ट में अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी, जिसमें नीलम सिंह का बयान दर्ज किया जाएगा।
फर्जी खबर और ब्लैकमेलिंग के मामले में बड़ा कानूनी कदम उठाया गया
RELATED ARTICLES