रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
अलीगंज/ बरेली—-— द जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार संगठन की मासिक बैठक थाना अलीगंज के एस, एस, पब्लिक स्कूल मे संपन्न हुई। यह बैठक जिला उपाध्यक्ष सूरज सागर के सहयोग से आयोजित की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी यादव और प्रदेश महासचिव अवधेश सिंह यादव के निर्देशानुसार, मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ।बैठक में प्रदेश महासचिव अध्यक्ष सिंह यादव द जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के साथ खड़ा है। पत्रकारों पर उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पत्रकार साथियों से आपस में किसी भी प्रकार का द्वेष भाव न रखने का भी आग्रह किया।बरेली जिला अध्यक्ष शहंशाह ने सभी पत्रकारों से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन हर पत्रकार के कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। इसी दौरान अवधेश यादव प्रदेश महासचिव, विकास यादव मंडल संयोजक, निवास यादव मंडल अध्यक्ष ,सुधीर आचार्य जिला संयोजक, आरपी वर्मा मंडल सदस्य,शहंशाह जिला अध्यक्ष , सूरज सागर जिला उपाध्यक्ष ,सद्दाम खान जिला सचिव , तहसील प्रभारी अमर शर्मा,राजकमल चौहान तहसील अध्यक्ष ,निरंजन मौर्य तहसील उपाध्यक्ष ,अंशुल कुमार पुष्पांक तहसील उपाध्यक्ष ,भूपेंद्र कुमार ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर, रवि साहू ब्लॉक अध्यक्ष मझगवां ,अवनीश यादव सदस्य अर्जुन दिवाकर सदस्य चन्दन शर्मा सदस्य आदि पत्रकार मौजूद रहे