India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशमान्यवर कांशीराम जी की जयंती व आजाद समाज पार्टी का छठवां स्थापना...

मान्यवर कांशीराम जी की जयंती व आजाद समाज पार्टी का छठवां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

रिपोर्ट सुधीर कुमार

शामली जनपद के थाना भवन स्थित कार्यालय पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के तत्वावधान में मान्यवर साहब कांशीराम की जयंती तथा आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का छठवां स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौसम राव (राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य, आजाद समाज पार्टी) मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभात भारती, जिलाध्यक्ष शामली भीम आर्मी ने की।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रभात भारती ने कहा कि मान्यवर कांशीराम की विचारधारा “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए जागरूक रहना चाहिए और कांशीराम के बताए रास्ते पर चलना चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।इस मौके पर इंजीनियर नीरज कुमार, राजन गौतम, राव आरिफ, अंकित कुमार, सरवर तोमर, मोहम्मद अली, सुमित महावत, चंद्रपाल , रजनीश गौतम, अभय कुमार, रामकुमार, गौरव कुमार, नावेद अली, नौशाद अली, प्रिंस कुमार, विकास कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular