India Times 7

Homeशामलीसंत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया

संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया

रिपोर्ट सुधीर कुमार शामली

थाना भवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया रविदास जन्मोत्सव, हवन यज्ञ व झांकियों का आयोजन थाना भवन कस्बे में संत शिरोमणि गुरु रविदास का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बे के विभिन्न स्थानों पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता के अग्रदूत संत शिरोमणि श्रद्धय गुरु रविदास जी की 649 वी जयंती पर आयोजित पावन शोभायात्रा का शुभारंभ थाना भवन विधायक अशरफ अली, पूर्व चैयरमैन संजय शर्मा क्षेत्रअधिकारी जितेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी बिजेंद्र रावत साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्य आयोजन थाना भवन मेला ग्राउंड स्थित रविदास मंदिर में संपन्न हुआ, जहाँ श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।हवन यज्ञ के दौरान गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, उनकी सामाजिक चेतना, भाईचारे, समानता और मानवता के संदेशों का स्मरण किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने देश की सुख-समृद्धि, शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की। हवन उपरांत प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम में पूर्व थानाभवन चेयरमैन ने संत रविदास के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया और समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द व एकता बनाए रखने पर जोर दिया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण पूर्णतः शांतिपूर्ण, अनुशासित और श्रद्धामय बना रहा। थाना भवन कस्बे में अलग-अलग स्थानों से संत रविदास जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य झांकियां निकाली गईं ।ये झांकियां कस्बे के मुख्य चौराहों और मार्गों से होते हुए नगर में घूमी। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया । थाना भवन में संत रविदास जन्मोत्सव सामाजिक एकता, धार्मिक आस्था और भाईचारे का संदेश देते हुए भव्य रूप से मनाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular