ब्यूरो रिपोर्ट – सुधीर कुमार.
थानाभवन/शामली. जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एवं अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत थानाभवन जितेंद्र राणा के आदेश पर शुक्रवार को नगर पंचायत टीम और स्थानीय पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत दिल्ली- सहारनपुर मुख्य सड़क पर रतन पेट्रोल पेट्रोल पंप से चरथावल बस स्टैंड तिराहे तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।नगर पंचायत की टीम वो पुलिस ने सड़क किनारे खड़े किए गए वाहन, ठेले तथा दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखे गए सामान को हटवाया और अवैध रूप से रखे गए सामान को जब्त कर लिया। इस दौरान नगर पंचायत द्वारा सिंगल यूज प्रतिबंधित पॉलिथीन (प्लास्टिक) के प्रयोग एवं बिक्री के खिलाफ भी सघन जांच अभियान चलाया गया।अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने दुकानदारों एवं आम लोगों से अपील की कि सड़क किनारे अवैध कब्जा न करें और प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करें, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त अभियान में संजय कुमार (मुख्य लिपिक), वसीक अहमद, महफुज अली, शुभम, अंशुल गोयल, शुभम डिमोरिया, कमल शर्मा, रिजवान, सचिन, नवीन, अन्य सफाई कर्मचारी सम्मिलित रहे।प्रशासन की इस कार्रवाई से नगर में यातायात व्यवस्था बेहतर हुई और आम लोगों को राहत मिली।
