Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशउपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, गाय से...

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, गाय से टकराने पर मचा हड़कंप

रिपोर्ट ब्रजेश पाल

बरेली बजरंग ढाबे के पास शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले में शामिल एक वाहन अचानक सामने आई गाय से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई।जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री का काफिला बरेली एयरपोर्ट की ओर रवाना हो रहा था। इसी दौरान अचानक एक गाय सड़क पर आ गई। चालक को संभलने का अवसर नहीं मिला और वाहन गाय से जा टकरा गया टक्कर के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं बाईपास रोड पर यातायात भी बाधित रहा।हादसे की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को तुरंत दूसरी गाड़ी में बैठाया गया और कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच उन्हें सुरक्षित रूप से बरेली एयरपोर्ट भेजा गया। घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को बनाए रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular