India Times 7

Homeहरिद्वारमंगलौर में चुनावी आहट, करतार सिंह भड़ाना ने चार गांवों के लोगों...

मंगलौर में चुनावी आहट, करतार सिंह भड़ाना ने चार गांवों के लोगों को किया सम्मानित

रिपोर्ट मोनी सैनी

हरिद्वार

मंगलौर विधानसभा चुनाव 2027 की सरगर्मी के बीच हरियाणा के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना ने क्षेत्र में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी क्रम में नारसन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित भव्य धन्यवाद कार्यक्रम में उन्होंने ठोई, कागावाली, गोपालपुर और नाथूखेड़ी के ग्रामीणों को सम्मानित कर आभार जताया।ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ हुए जोरदार स्वागत से अभिभूत भड़ाना जनसभा में भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि विधायक का पद उनके लिए छोटा है, वे यहां जनता के बेटे और भाई बनकर सेवा करने आए हैं।मंगलौर की जनता से मिले प्रेम और सम्मान को हजार गुना लौटाने का संकल्प लेते हुए भड़ाना ने ऐलान किया कि वे जीवनभर क्षेत्र के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। विकास और जनसेवा का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।,,,,,, मोनी सैनी की खास रिपोर्ट,, नारसन से

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular