जीवन संघर्ष और राम मंदिर आंदोलन में योगदान को किया गया स्मरण
ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर कुमार
थानाभवन/शामली। शामली स्वर्गीय नरेंद्र सैनी जी की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र एवं वार्ड 14 के सभासद कन्हैया सैनी द्वारा वार्ड क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय सैनी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।स्वर्गीय नरेंद्र सैनी राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले प्रमुख कार्यकर्ताओं में रहे। उन्होंने वर्षों तक सामाजिक और धार्मिक आंदोलनों में निस्वार्थ सेवा की। उनके नेतृत्व में अनेक सामाजिक कार्य संपन्न हुए और समाज में जागरूकता फैली। स्वर्गीय नरेंद्र सैनी का जीवन अनुशासन, सेवा और संघर्ष का प्रतीक रहा। वे सदैव जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे तथा युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने का कार्य करते रहे। उनके व्यक्तित्व से क्षेत्र के हजारों लोग प्रेरित हुए।सभासद कन्हैया सैनी ने कहा कि उनके पिता के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए समाज सेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है। कंबल वितरण जैसे कार्यक्रम उसी विचारधारा का हिस्सा हैं। भविष्य में भी जरूरतमंदों के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।