अयोध्या रौनाही थाना सत्तीचौरा चौकी क्षेत्र मुबारक गंज चौराहे पर फैजाबाद से लखनऊ की ओर जा रही बाईक की चपेट मे दो अधेड महिलाऐं गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सत्यम अग्रवाल ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।52वर्षीय मिथलेश कुमारी पत्नी महराज दीन की इलाज के दौरान मौत हो गयी। 50वर्षीय विमला देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।दोनो महिलाऐ इसी थाना चौकी क्षेत्र मुबारक गंज निवासी बताई जा रही हैं।