मोनी सैनी की खास रिपोर्ट
हरिद्वार कलियर में पुरानी गंग नहर के किनारे बनाए गए मजार पर प्रशासन का बुलडोजर चला l पुरानी गंग नहर के किनारे बनाए गए मजार को प्रशासन पुलिस और यूपी सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए हटवा दिया,,,, कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रही,, बुधवार सुबह ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ के नेतृत्व में तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी यूपी सिंचाई विभाग के डी आर ओ मुनेश कुमार एसडीओ अर्जुन सिंह तथा थाना अध्यक्ष पिरान कलियर रविंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे,, इसके बाद चिन्हित की गई अवैध मजार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच हटाया गया प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ ने बताया कि यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनु पालन में ही की गई है,, उन्होंने कहा कि यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर गंग नहर किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया है और आगे भी ऐसे अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा इसी दौरान नायब तहसीलदार युसूफ अली जिलेदार राजकुमार जी बी डी धीमान राजेंद्र सिंह इमली खेड़ा चौकी प्रभारी शहजाद अली की कुलदीप सिंह चौहान लेखपाल गुलफामसा, गीता ,कोमल,खेड़ा आदि पुलिस बल मौजूद रहा,,,,,,