शोरूम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया
रिपोर्ट मोनी सैनी हरिद्वार
रुड़की मिडास मोटर्स पर टाटा सिएरा का भव्य शुभारंभ, आधुनिक फीचर्स ने खींचा ग्राहकों का ध्यानरुड़कीआज रुड़की स्थित मोहित सांगल के शोरूम मिडास मोटर्स पर टाटा मोटर्स की प्रतिष्ठित एसयूवी टाटा सिएरा की भव्य लॉन्चिंग बड़े ही धूमधाम के साथ संपन्न हुई। रुड़की-मंगलौर रोड स्थित शोरूम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने शिरकत की। शोरूम संचालक द्वारा दोनों अतिथियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर निगम मेयर अनीता अग्रवाल और जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे, जिन्हें शोरूम प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया।लॉन्च के दौरान टाटा सिएरा के आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। नई सिएरा कार में अत्याधुनिक तकनीक, दमदार डिजाइन और मजबूत बनावट देखने को मिलती है, जो युवाओं के साथ-साथ परिवारों की जरूरतों को भी पूरी करती है।शोरूम संचालक ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मिडास मोटर्स में टेस्ट ड्राइव, बेहतर ग्राहक सेवा और आकर्षक ऑफर्स की पूरी व्यवस्था की गई है। लॉन्च के पहले दिन ही कार को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखने को मिला।मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि टाटा जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का नया मॉडल रुड़की में लॉन्च होना क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और इससे स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं विधायक प्रदीप बत्रा ने मिडास मोटर्स की टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक से लैस वाहन आने वाले समय में युवाओं की पहली पसंद बनेंगे।कुल मिलाकर, मिडास मोटर्स, रुड़की में टाटा सिएरा का यह भव्य शुभारंभ शहरवासियों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहा।,,,,, मोनी सैनी की खास रिपोर्ट,,, कैमरामैन सुनील कुमार
