India Times 7

Homeमैनपुरीग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगी डिजिटल शक्ति- जिलाधिकारी

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगी डिजिटल शक्ति- जिलाधिकारी

जनपद की 113 ग्राम पंचायतों में स्थापित होंगी आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी

मैनपुरी – ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सक्षम बनाने तथा डिजिटल संसाधनों को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से जनपद में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह द्वारा एक दूरदर्शी और ऐतिहासिक पहल की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशन, मार्गदर्शन एवं सत्त निगरानी गरानी में पंचायती राज विभाग द्वारा जनपद की 113 चयनित ग्राम पंचायतों में आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी केवल पुस्तकालय नहीं होंगी, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर, आत्मविश्वास और शहरी युवाओं के समान प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण प्रदान करने का सशक्त माध्यम बनेंगी, इन लाइब्रेरी में कंप्यूटर, हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, ई-बुक्स, बीडियो लेक्चर, ऑडियो कंटेंट, क्विज सहित डिजिटल शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही विभिन्न विषयों से संबंधित प्रामाणिक पुस्तकों का समृद्ध संग्रह भी रहेगा।अनुमोदित सूची के अनुसार जनपद में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना के लिए ब्लाक कुरावली की 23 ग्राम पंचायतें, ब्लाक सुल्तानगंज, करहल की 20-20, ब्लाक जागीर की 14, ब्लाक बरनाहल, बेवर की 10-10, ब्लाक घिरोर की 09, ब्लाक किशनी की 07 ग्राम पंचायतें, कुल 113 ग्राम पंचायतें चयनित की गई हैं, डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगभग 4 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी, इस प्रकार 113 ग्राम पंचायतों के लिए लगभग कुल 4,29,40,000 रुपये (चार करोड़ उनतीस लाख चालीस हजार रुपये) की धनराशि से इस महत्वाकांक्षी योजना को क्रियान्वित किया जायेगा, पुस्तकों की खरीद, आईटी उपकरण,डिजिटल संसाधन तथा आधुनिक फर्नीचर आदि की व्यवस्था की जाएगी, जिससे लाइब्रेरी पूरी तरह आधुनिक और छात्रोपयोगी स्वरूप में संचालित हो सके। डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई हैं। जिलाधिकारी द्वारा आईटी उपकरणों की खरीद के लिए यूपी डेस्को के माध्यम से आदेश निर्गत किया जा चुका है, नेशनल बुक ट्रस्ट से पुस्तकों के क्रय हेतु जिलाधिकारी की ओर से कार्यादेश जारी किया जा चुका है तथा अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों, आधुनिक फर्नीचर की खरीद के लिए जेम पोर्टल पर टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है।मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु के सार्थक प्रयासों से ब्लाक बरनाहल की ग्राम पंचायतें दिहुली, सरायमुगलपुर, सुल्तानगंज की ग्राम पंचायतों आलीपुर खेडा, अहिरवां, ब्लाक जागीर की ग्राम पंचायतों एलाऊ, अजीतगंज, ब्लाक करहल की किरथुआ, ब्लाक कुरावली की ग्राम पंचायत महादेवा जगतपुर में ग्राम पंचायत की धनराशि से पूर्व में ही डिजीटल लाइब्रेरी की स्थापना की जा चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि यह पहल केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्रामीण युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करने का मजबूत आधार बनेगी. ग्रामीण शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत सिद्ध होगी और सामाजिक-आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला रखेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular