India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशएक से लेकर 12 तक के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक...

एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद करने के आदेश

रिपोर्ट -सुधीर कुमार

थाना भवन/शामली उत्तर प्रदेश में भीषण सर्दी को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कक्षा एक से लेकर 12 तक के सभी स्कूलों को एक जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं।*उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम ने प्रदेश के सभी बोर्डों (ICSE, CBSE और यूपी बोर्ड) के कक्षा 12वीं तक के स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि शीतलहर के दौरान बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान स्कूल पूरी तरह से बंद रखे जाएंगे।उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक अहम फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों को 1 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि अत्यधिक ठंड के कारण होने वाली बीमारियों से उन्हें बचाया जा सके।प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और देर रात के समय घना कोहरा, शीतलहर और ठंडी हवाएं लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही हैं। खासकर छोटे बच्चों और किशोरों के लिए यह मौसम जोखिम भरा साबित हो सकता है। इसी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।लखनऊ से जारी सरकारी आदेश के अनुसार, सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर यह निर्णय लागू होगा। कई जिलों में पहले से ही स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था, लेकिन ठंड की तीव्रता को देखते हुए अब पूर्ण अवकाश का निर्णय लिया गया है।अभिभावकों ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि सुबह के समय अत्यधिक ठंड में बच्चों का स्कूल जाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। वहीं, शिक्षा विभाग ने संकेत दिए हैं कि यदि ठंड का प्रकोप जारी रहा तो आगे भी अवकाश की अवधि बढ़ाई जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular