India Times 7

Homeशामलीअग्रवाल धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद द्वारा धर्म प्रसार–धर्म रक्षा दिवस मनाया...

अग्रवाल धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद द्वारा धर्म प्रसार–धर्म रक्षा दिवस मनाया गया

रिपोर्ट – सुधीर कुमार

थानाभवन/शामली अग्रवाल धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद द्वारा धर्म प्रसार–धर्म रक्षा दिवस मनाया गया आज अग्रवाल धर्मशाला में विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में धर्म प्रसार एवं धर्म रक्षा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार प्रांत सह मंत्री ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी भाषण के माध्यम से उपस्थित कार्यकर्ताओं में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार किया।साथ ही साथ अन्य अतिथियों ने भी अपने व्यक्तव्य दिए एवं समाज को जागृत करने का काम किया।इस अवसर पर विनोद राणा जिला सेवाप्रमुख, शालू राणा जिला मंत्री, भारत भूषण जिला मठ-मंदिर प्रमुख, संजय कश्यप नगर अध्यक्ष, ठाकुर रामभूल फौजी नगर मठ-मंदिर प्रमुख, सुनील कुमार नगर मंत्री, धर्मपाल जी सत्संग प्रमुख, पंकज गोयल, किरणपाल जी नगर उपाध्यक्ष, अनुज पाल नगर संयोजक सहित अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप जिंदल जी ने की। आयोजन सफलतापूर्वक एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular