India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशबाइक चकरोड के सहारे लगे ब्लेड (विलेट) तार से टकराई, युवक...

बाइक चकरोड के सहारे लगे ब्लेड (विलेट) तार से टकराई, युवक गंभीर रूप से घायल

स्टेट हेड ब्यूरो चीफ भूदेब प्रेमी

बदायूं थाना मुजरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परमू निवासी दो युवक बाइक से अपने घर जा रहे थे। ठंड के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और चकरोड के सहारे लगे ब्लेड (विलेट) वाले तार से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक की पहचान आशाराम पुत्र मनसुख, उम्र लगभग 23 वर्ष, के रूप में हुई है। उसके कमर के नीचे जांघ में गहरा घाव आया है। बाइक पर सवार दूसरे व्यक्ति का नाम राजकुमार पुत्र लालमन बताया गया है। घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाई गई, जिसके माध्यम से घायल को स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र सहसवान में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि उक्त ब्लेड तार स्माईपुर मेमडी निवासी खेत मालिक सूरजपाल सिंह पुत्र हाकिम सिंह द्वारा खेत के किनारे लगाए गए थे। गौरतलब है कि सरकार द्वारा पहले ही नियम लागू किया जा चुका है कि खेतों के आसपास या चकरोड के सहारे ब्लेड वाले तार नहीं लगाए जाएंगे, क्योंकि इससे पशुओं और आम लोगों को गंभीर नुकसान हो सकता है। इसके बावजूद नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जिसका खामियाजा आज एक युवक को गंभीर चोट के रूप में भुगतना पड़ा।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे खतरनाक तारों को तुरंत हटवाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular