Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशपुलिस अधीक्षक ने परेड एवं पुलिस लाइन का निरीक्षण किया

पुलिस अधीक्षक ने परेड एवं पुलिस लाइन का निरीक्षण किया

रिपोर्ट गोपाल गुप्ता

बदायूँ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिसकर्मियों को लगवाई गयी दौड़ शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास कराया गया।*> *परेड उपरान्त रिजर्व पुलिस लाइन का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।*> *नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ “डॉ0 बृजेश कुमार सिंह” द्वारा पुलिस लाइन बदायूँ में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन “डॉ0 देवेन्द्र कुमार” द्वारा किया गया। तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी तथा टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की कार्यवाही करवाई गयी। इस दौरान शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास कराया गया। परेड के पश्चात रिजर्व पुलिस लाइन बदायूँ का निरीक्षण किया गया, क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, गार्दरुम, जीपी स्टोर, यातायात कार्यालय, परिवहन शाखा, जीडी कार्यालय, केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन, पुस्तकालय, गैस एजेन्सी, आरओ प्लांट, पुलिस कन्ट्रोल रुम, क्रिप्टो सेन्टर पुलिस रेडियो शाखा, पुलिस मॉर्डन स्कूल बदायूँ, आटा/मसाला चक्की, भोजनालय, पुलिसकर्मियों के बैरक साथ ही निर्माणाधीन कार्यों आदि का निरीक्षण किया गया, तदोपरांत रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन स्थित आर0टी0सी बैरक, स्कूल, अस्पताल, सैलून, भोजनालय, शौचायल आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी उझानी/लाइन डॉ0 देवेन्द्र कुमार एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारी तथा पुलिस लाइन के समस्त शाखा प्रभारी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular