Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्याकिसान दिवस में छाया रहा गन्ना आपूर्ति पर्ची, धान खरीद तथा बंद...

किसान दिवस में छाया रहा गन्ना आपूर्ति पर्ची, धान खरीद तथा बंद कुचेरा बीकापुर मार्ग का मुद्ददा

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या। माह के तीसरे बुधवार को होने वाले किसान दिवस का आयोजन अपर जिला अधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ किसान दिवस में गन्ना आपूर्ति पर्ची, धान खरीद, मीठे गांव टोल प्लाजा द्वारा कुचेरा- बीकापुर मार्ग को बंद करने, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग से किसानों के पेड़, ट्यूबवेल, मकान, दुकान हटाने को रोके जाने तथा छुट्टा जानवरों से खेती को बचाने का मामला छाया रहा। किसानों का पक्ष रखते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में चीनी मिलों द्वारा बाहरी गन्ना खरीदने के कारण स्थानीय गन्ना किसानों को गन्ना आपूर्ति पर्ची नहीं मिल पा रही है एक-एक कालम को बीतने में 5 से 6 दिन लग रहा है गन्ना विभाग व्यवस्था देने में पूरी तरह विफल है घनश्याम वर्मा ने मांग किया कि गन्ना सहकारी समिति मोती नगर मसौधा को प्रतिदिन ₹40000 कुंटल का इंडेंट दिया जाए। घनश्याम वर्मा धान खरीद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसी भी धान क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा किसानों के धान नहीं खरीदे जा रहे जिस पर डिप्टी आरएमओ ने कहां कि सभी किसानों के धान खरीदे जाएंगे। किसान दिवस में उपस्थित तमाम किसानों ने धान बिक्री की समस्या को बताया। घनश्याम वर्मा ने मीठे गांव टोल प्लाजा द्वारा आर्थिक लाभ के उद्देश्य कुचेरा- बीकापुर मार्ग को बंद करने का मामला उठाते हुए कहा कि उक्त मार्ग बंद होने से किसानों का आम जनता को काफी दिक्कत हो रही है अवैध रूप से बंद किया गया है तुरंत खोल जाए जिस पर अपर जिला अधिकारी प्रशासन ने कहा कि मार्ग को खोला जाएगा। राम गणेश मौर्य जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन में छुट्टा जानवरों से खेती को बचाने का मामला उठाया जिस पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जिले में 71 टीम में गठित की गई हैं जिनके माध्यम से छुट्टा जानवरों को पकड़ा जा रहा है अपर जिला अधिकारी प्रशासन व्यवस्था देते हुए कहा कि 71 टीमों के नाम तथा मोबाइल नंबर प्रकाशित किए जाएं और यदि किसी किसान या आम जनता द्वारा भी गौशाला में छुट्टा जानवर पकड़ कर जमा किया जाता है तो जमा कराया जाए। प्रांतीय सचिव सूर्यनाथ वर्मा ने कहा कि जनपद के किसानों द्वारा देश हित में तथा धार्मिक आस्था रखते हुए 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के विस्तारीकरण में स्वेच्छा से सस्ते दामों पर जमीनों को दे दिया है फिर भी कार्य दायी संस्था द्वारा 84 कोसी परिक्रमा मार्ग में आने वाले वृक्षों ट्यूबिलों, मकानों, दुकानों को हटाने पर आपत्ति की जा रही है जो ठीक नहीं है। किसान नेता फरीद अहमद ने सोहावल तहसील परिसर में करोड़ों की लागत से बनी पानी टंकी तथा बिना अनुमति रौनाही डाक बंगले से काटे गए वृक्षों का मामला उठाया। किसान दिवस में विद्युत आपूर्ति, नहरो में टेल तक पानी पहुंचाने, नाली, चकमार्गों पर हुए अवैध कब्जे को हटाने आदि मामले उठाए गए।किसान दिवस में प्रशासन की तरफ से उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला सहायक निबंधक, डिप्टी आरएमओ, अधिशासी अभियंता बिजली, जिला गन्ना अधिकारी, एलडीएम, तथा किसानों की तरफ से भागीरथी वर्मा, शंकरपाल पांडे,देवी प्रसाद वर्मा, रंजीत कोरी, विकास वर्मा,जितेंद्र कुमार,रामबचन भारती, विवेक पटेल,रवि शंकर पांडे, जगदीश यादव, रामू चंद्र विश्वकर्मा, सती प्रसाद वर्मा,रविंद्र मौर्य, उर्मिला देवी, शीला देवी, शांति मौर्य शहजादी बेगम, आसमा बानो, गोल्डी आदि दर्जनों किसान उपस्थित रहे।*ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular