India Times 7

Homeअयोध्याआखिर विधवा महिला को न्याय कब मिलेगा ?

आखिर विधवा महिला को न्याय कब मिलेगा ?

प्रशासन की चुप्पी और तहसीलदार के विवादित आदेश पर उठ रहे गंभीर प्रश्न

अयोध्या:पति की सर्पदंश से मौत के बाद सदमे में डूबी विधवा महिला प्रेम कुमारी पिछले कई वर्षों से न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं। परिवार रजिस्टर की नकल, मृतक प्रमाण पत्र, आधार—सहित सभी वैधानिक कागज़ात में उन्हें मृतक की पत्नी के रूप में दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं, उनके ऊपर हुए हमलों में चार मामले दर्ज हुए, चार्जशीट दाखिल हुई और आरोपी जमानत भी करा चुके हैं—जिसमें भी प्रेम कुमारी को मृतक की पत्नी के रूप में ही दर्ज किया गया है।इसके बावजूद 11/11/2025 को न्यायिक तहसीलदार मिल्कीपुर द्वारा पारित आदेश में वारसत अधिकार जेठ के पक्ष में कर दिया गया, जो स्वयं पूरी प्रक्रिया पर गम्भीर सवाल खड़ा करता है। विधवा महिला का आरोप है कि तहसीलदार ने तथ्यों की अनदेखी, उपलब्ध दस्तावेज़ों को दरकिनार कर मनमाना आदेश पारित किया, जिससे उनके वैधानिक अधिकारों पर कुठाराघात हुआ।विधवा महिला द्वारा जिलाधिकारी अयोध्या को दिए गए प्रार्थना-पत्र में स्पष्ट मांग की गई है कि—तहसीलदार मिल्कीपुर के आदेश की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए,दोषी अधिकारी पर कार्रवाई की जाए,और विधवा महिला के वारसत एवं वैध अधिकार बहाल किए जाएँ।गाँव से लेकर जिला स्तर तक हर दरवाजे पर दस्तक देने के बाद भी न्याय की उम्मीद अधर में लटकी हुई है। सवाल यह है कि—जब सभी रिकॉर्ड—सरकारी और न्यायिक—प्रेम कुमारी को मृतक की पत्नी मानते हैं, तो आखिर उनके वैधानिक अधिकारों से उन्हें क्यों वंचित किया जा रहा है?क्या एक गरीब विधवा को न्याय पाने के लिए और कितनी जिल्लत झेलनी होगी?स्थानीय लोग भी प्रशासनिक निष्क्रियता पर सवाल उठा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि पीड़ित महिला को तत्काल न्याय दिया जाए, ताकि ऐसी अन्यायपूर्ण घटनाओं पर रोक लग सके।[30/11, 1:17 pm] +91 99363 61165: अयोध्या।खनन अधिकारी हमले मामले में खनन अधिकारी अनन्त सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज, व्यवसायी राकेश जयसवाल सरोज जयसवाल समेत 15 अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओ में रिपोर्ट दर्ज,थानां कैंट के अंतर्गत खनन अधिकारी अन्नत सिंह चंद्रशेखर पाठक समेत कई लोगो पर हमले मामले में राकेश जयसवाल सरोज जयसवाल समेत कई अज्ञात पर गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज, उक्त मामले में थानां कैंट में ही खनन अधिकारी से ही हुई थी अभद्रता, काफी जद्दोजहद के बाद आधी रात्रि के बाद अनन्त सिंह की तहरीर पर दर्ज् हुआ मुक़दमा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular