India Times 7

Homeमैनपुरीभूमि पर अनाधिकृत कब्जों की शिकायत पर पुलिस, राजस्व की टीम मौके...

भूमि पर अनाधिकृत कब्जों की शिकायत पर पुलिस, राजस्व की टीम मौके पर जाकर करे निस्तारित – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना घिरोर में जन शिकायतें सुनी

मैनपुरी थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना घिरोर में जन शिकायतें सुनने के दौरान जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि अनाधिकृत कब्जे से सम्बन्धित शिकायतों का राजस्व, पुलिस की टीम मौके पर जाकर निस्तारण करें, मौके पर की गयी कार्यवाही पर दोनों पक्षों के साथ-साथ अन्य 02 गवाहों से भी हस्ताक्षर करायें, वापस आने पर थाने की जीडी में अंकन किया जाये, मौके पर यदि किसी के द्वारा व्यवधान उत्पन्न किया जाये तो उसे भारी मुचलके में पाबंद कर शांति भंग में कार्यवाही की जाये, जबरन कब्जा करने वालों के विरूद्ध दंडात्मक कार्यवाही हो, एक बार सीमांकन, पैमाइश के बाद यदि किसी के द्वारा पुनः कब्जा कियाजाये तो उसे भू-माफिया में चिन्हित कर उसके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर वैद्यानिक कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि कहीं भी सार्वजनिक भूमि यथा चकरोड़, तालाब, मरघट, विद्यालय की भूमि पर अनाधिकृत कब्जा न हो, चकमार्ग, चकरोड़, सड़क आमजन के आवागमन के लिए हैं, इन पर अवैध कब्जों के कारण आमजन को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े।थाना समाधान दिवस के अवसर पर गोधना नि. शैलेन्द्र सिंह ने अपने शिकायती प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि गाटा संख्या 859 जो करीब 39 बीघा का है, में 28 बीघा भूमि ग्राम समाज मे दर्ज है, जिस पर राजस्व कर्मियों की मिलीभगत से भू-माफिया ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे भूमि को आबादी घोषित कराकर घिरोर बाईपास में करीब 02 करोड़ का मुआवजा भी ले लिया, वर्तमान में शेष भूमि पर भी कब्जा किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने मॉग की कि भू-माफियाओं द्वारा गलत ढंग से लिए गए मुआवजे पर मुकदमा दर्ज कराकर धनराशि सरकार के खाते में वापस जमा करायी जाये साथ ही किये जा रहे अवैध कब्जे को हटवाया जायें। जिलाधिकारी ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए स्वयं मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर आबादी घोषित की पत्रावली अवलोकनार्थ प्रस्तुत करने के निर्देश उप जिलाधिकारी घिरोर को देते हुये दस्तावेजों में अंकित ग्राम सभा की भूमि पर अवैध रूप से कराये जा रहे निर्माण को अपनी मौजूदगी में ध्वस्त कराया। उन्होंने उप जिलाधिकारी से कहा कि उक्त शिकायत पर जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें यदि आबादी घोषित करने, दस्तावेजों में गलत प्रविष्टि अंकित करने की शिकायत सत्य पायी जाये तो सम्बन्धित कर्मियों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर दण्डांत्मक कार्यवाही की जाये।जिलाधिकारी ने तहसील घिरोर, सदर का भ्रमण कर निर्वाचक नामावलियों के संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुये उप जिलाधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते अनुपालन करते हुए पुनरीक्षण का कार्य किया जाये, बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के प्रत्येक घर का इस अवधि में कम से कम 03 बार भ्रमण कर गणना प्रपत्र भरवाकर जमा करायें, गणना प्रपत्र कार्य भरवाने में पूरी पारदर्शिता बरती जाये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, उप जिलाधिकारी सदर, घिरोर अभिषेक कुमार, प्रसून कश्यप, क्षेत्राधिकारी कुरावली सच्चिदानंद, आई. जी.आर.एस. प्रभारी अनुज कुमार कुमार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular