India Times 7

Homeदिल्लीधीमी गति से चलती हुई कार में हुआ धमाका

धीमी गति से चलती हुई कार में हुआ धमाका

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

दिल्ली आपको बता दें कि पूरा मामला दिल्ली का है धीमी गति से चलती हुई कर में हुआ धमाका जिस गाड़ी में धमाका हुआ है वह i20 है जिस चलती कर में धमाका हुआ है उसमें चार लोग मौजूद थे गाड़ी हरियाणा नंबर थी यह जानकारी सूत्रों के हवाले से पता चली है माना जा रहा है कि धमाके के बाद गाड़ी के चितले उड़ गए लेकिन गाड़ी के चेचिस नंबर से यह जानकारी निकाली गई है दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके के बाद जांच एजेंसियां इन्वेस्टिगेशन में जुट गई हैं। पूरी दिल्ली और आसपास के इलाकों को हाई अलर्ट पर हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर से बात करके मामले की जानकारी ली है। इस मामले पर पीएम नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की है।अमित शाह ने राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) के डीजी को भी निर्देश दिये हैं और आईबी प्रमुख से भी बात की है। दिल्ली फायर विभाग के अधिकारी एके मलिक ने बताया कि उन्हें शाम को सूचना मिली थी कि मेट्रो स्टेशन के पास कार में धमाका हुआ है। हमारी टीम मौके पर पहुंची और साढ़े सात बजे के करीब आग पर काबू पाया।घटना स्थल पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा, “आज शाम लगभग 6.52 बजे एक धीमी गति से चलती गाड़ी लाल बत्ती पर रुकी। उस गाड़ी में विस्फोट हुआ और विस्फोट के कारण आस-पास की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा। सभी एजेंसियां, FSL, NIA, यहां हैं… घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हुए हैं। स्थिति पर नज़र रखी जा रही है। गृह मंत्री ने भी हमें फ़ोन किया है और समय-समय पर उनके साथ जानकारी साझा की जा रही है।”आइए आपको बताते हैं दिल्ली धमाके से जुड़े पांच बड़े अपडेट्सदिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में अभी तक 10 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि 24 लोग घायल बताए जा रहे हैं।घायलों को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में लाया गया है।जांच के लिए पहुंची दिल्ली पुलिस टीम के एक अधिकारी ने बताया कि अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जांच जारी है। मौके पर पहुंचे डीआईजी सीआरपीएफ किशोर प्रसाद ने कहा है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।दिल्ली पुलिस ने धमाके वाली जगह और आसपास के पूरे इलाके को पूरी तरह से खाली करवा लिया है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और आला अधिकारी मौजूद है।चश्मदीदों ने बताया कि हादसे वाली जगह पर कई लोगों के शरीर के हिस्से बिखरे हुए थे।25 मई 2011 को दिल्ली हाई कोर्ट पार्किंग में विस्फोट हुआ था और इसमें 11 लोगों की मौत हुई थी।27 सितंबर 2008 को मेहरौली के फ्लावर मार्केट में विस्फोट हुआ था जिसमे 3 की मौत हुई थी।13 सितंबर 2008 को करोल बाग के गफ्फार मार्केट, कनॉट प्लेस और ग्रेटर कैलाश I में पांच विस्फोट हुए थे, जिसमे करीब 30 लोग मरे थे।29 अक्तूबर 2005 को सारोजिनी नगर, पहाड़गंज व गोविंदपुरी में तीन विस्फोट हुए और 62 लोगों की मौत हुई थी।22 मई 2005 को लिबर्टी और सत्यम सिनेमा हॉल में दो विस्फोट हुए थे, जिसमे 1 की मौत हुई थी।14 अप्रैल 2006 को जामा मस्जिद प्रांगण में दो विस्फोट हुए थे।27 फरवरी 2000 को पहाड़गंज में विस्फोट हुए थे।16 मार्च 2000 को सदर बाजार में विस्फोट हुआ था।18 जून 2000 को लाल किले के पास दो शक्तिशाली विस्फोट हुए थे, जिसमे 2 की मौत हुई थी।30 दिसंबर 1997 को पंजाबी बाग के पास बस में विस्फोट हुआ था, जिसमे 4 लोग की मौत हुई थी।30 नवंबर 1997 को लाल किले के पास विस्फोट हुए था, जिसमे 3 की मौत हुई थी।26 अक्टूबर 1997 को करोल बाग मार्केट में दो विस्फोट हुए थे जिसमे 1 की मौत हुई थी।18 अक्टूबर 1997 को रानी बाग़ मार्केट में जुड़वां विस्फोट हुए और 1 की मौत हुई थी।10 अक्टूबर 1997 को शांतिवन, कौड़िया पुल और किंग्सवे कैंप इलाकों में तीन विस्फोट हुए थे और 1 की मौत हुई थी।1 अक्टूबर 1997 को सदर बाजार के पास दो बम विस्फोट हुए थे।25 मई 1996 को लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट में बम विस्फोट हुए जिसमे 16 लोगों की मौत हुई थी।देखिए यह खास रिपोर्ट वैभव गुप्ता के साथ

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular