India Times 7

Homeअयोध्याभाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अवधेश कुमार वर्मा ने अस्पताल में मरीजों...

भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ अवधेश कुमार वर्मा ने अस्पताल में मरीजों को वितरित किया फल

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या/बीकापुर।आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जन्मदिन पर शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस मौके पर बीकापुर सीएचसी में एडमिट प्रसूताओं, मरीजों स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ, इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों, एवं बच्चों के बीच फल वितरित किए गए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी, शिक्षाविद एवं अधिवक्ता डॉ. अवधेश कुमार वर्मा ने अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचकर फल का वितरण किया। इस मौके पर अधीक्षक डॉक्टर अंशुमान यादव, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज वर्मा, चिकित्सक एसके मौर्य, डॉक्टर धर्मेंद्र रंजन सहित अस्पताल का स्टाफ और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। सीएचसी में फल वितरण के बाद डॉ अवधेश कुमार वर्मा नंदीग्राम भरत कुंड पहुंचे और वहां प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सुंदरकांड पाठ तथा हवन पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की मंगल कामना की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular