रिपोर्ट रोहताश आर्या
बदायूं | मेला ककोड़ा स्थल पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देशजनपद के प्रसिद्ध मेला ककोड़ा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू व्यवस्थाओं के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान घाटों, शिविरों, सीसीटीवी कैमरों, पार्किंग, प्रकाश, साफ-सफाई, पेयजल, वॉच टावर एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, साफ-सफाई एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं के साथ सहयोगात्मक एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने पर विशेष जोर दिया गया।