India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशराजन ने 500 दुर्गा पूजा पंडालों पर प्रदान की सहयोग राशि, मांगा...

राजन ने 500 दुर्गा पूजा पंडालों पर प्रदान की सहयोग राशि, मांगा आशीर्वाद

अयोध्या।जिले के प्रमुख समाजसेवी राजन पांडेय ने मिल्कीपुर, रुदौली और बीकापुर विधानसभा के लगभग 500 दुर्गा पूजा पंडालों पर अपने बेटे जिपंस अंकित पांडेय और छोटे भाइयों को भेज कर व्यवस्था का जायजा लिया, समाजसेवी राजन ने धार्मिक कार्यों, पूजन और अनुष्ठानों के कुशल संचालन हेतु बड़े पंडालों पर 1100 और छोटे पंडालों पर 500 रुपए कमेटी को सहयोग राशि दी कई जगह भंडारो में भी यथासंभव सहयोग का भरोसा कमेटियों को देकर उपस्थित बडे बुजुर्गों और संतो का आशिर्वाद प्राप्त किया।उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तियों को अपनी आस्था के अनुसार धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए इससे समाज में समरसता और बराबरी की भावना को बल मिलता है। राजन ने कहा जिस तरह नवरात्र में कन्याओं की पूजा होती है यदि इस तरह पूरे साल लोग स्वच्छ मन और चरित्र के साथ कन्याओं को पूजे तो देश का विकास एक नयी ऊर्जा के साथ होगा और महिलाओं के प्रति अपराध खत्म हो जायेगा। उन्होंने कहा जब तक उनका जीवन रहेगा वह गरीबों की सहायता और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर मदद करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular