अयोध्या14 कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण कार्य कर रही केपीसीएल कंपनी द्वारा मानक ताक पर रख कर किये जा रहे कार्य में हुए गोवंश की मृत्यु और दुर्गा प्रतिमा विर्सजन मार्ग पर हुए गडढे़ को लेकर मिल्कीपुर के पूर्व बिधायक गोरखनाथ बाबा ने प्रशासन से दर्ज किया विरोध। विरोध के बाद प्रशासन आया बैकफुट पर। तीन दिन नहीं चलेगा डंपर सड़क पर तत्काल गडढ़े भरने का काम शुरू। थाना प्रभारी खण्डासा ने बताया कि मृत गोवंश का कराया अंतिम संस्कार और वाहन सीज कर की जा रही आवश्यक कार्यवाही। सभी चालकों के मीटिंग और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए होगी मिट्टी ढुलाई। कंपनी के सुरक्षा मानकों की अवहेलना के चलते कल एक श्रमिक की मौत हुई थी। जबकि डंपर से कुचलकर कुछ दिन पहले एक बालिका की मौत हो चुकी है सड़कों की हालत भी हो चुकी है खराब।
पूर्व बिधायक ने मार्ग पर हुए गडढे़ को लेकर प्रशासन से दर्ज किया विरोध
RELATED ARTICLES