रिपोर्ट रोहतास आर्या
बदायूँ SSP अंकिता शर्मा के निर्देशन में शारदीय नवरात्र पर चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0’ के अंतर्गत थाना बिनावर में कक्षा 8वीं की छात्रा साक्षी को एक दिन का सांकेतिक थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान नन्हीं थाना प्रभारी साक्षी ने महिला हेल्प डेस्क व थाना कार्यालय का निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली को समझा और थाने पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मिशन शक्ति प्रभारी उप-निरीक्षक बाबू सिंह व पुलिस टीम की मौजूदगी में छात्रा ने क्षेत्र का भ्रमण कर आमजन को महिला सुरक्षा उपायों व अधिकारों के प्रति जागरूक किया। बदायूँ पुलिस की इस पहल का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार कर उन्हें सशक्त व आत्मनिर्भर बनाना है।