रिपोर्ट ब्यूरो चीफ जसवीर मौर्य
रामनगला:-आंवला तहसील क्षेत्र के गांव अंतरछेडी के एक सेवानिवृत्त हुए एसटीएफ इंस्पेक्टर को राष्ट्रपति के द्वारा वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें गांव के लोगों ने उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बहादुरी, साहस और बलिदान का परिचय देने वाले जांबाज सैनिकों को शौर्य चक्र और अन्य वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। यह सम्मान उन सैन्यकर्मियों को प्रदान किए गए जिन्होंने सैन्य सेवा के दौरान बहादुरी, साहस और बलिदान का परिचय दिया। इसी दौरान बरेली की आंवला तहसील क्षेत्र के गांव अंतरछेडी निवासी एक एसटीएफ सेवानिवृत्त हुए इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह चौहान को राष्ट्रपति ने वीरता पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिसमें लोगों ने उन्हें घर पहुंचकर बंधाई दी।