रिपोर्ट आशुतोष रावत
अयोध्या रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम नेवरा निवासी 25 वर्षीय युवक अब्दुर रहीम अंसारी उर्फ गुड्डू का दुबई में देहांत होने की खबर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एहसान मोहम्मद अली उर्फ चौधरी शहरयार नेवरा स्थित निवास पर पहुंचे और परिजनों से भेंट कर दुःख व्यक्त कर सांत्वना दी।दुबई में युवक अब्दुल रहीम के अचेत होने के बाद मस्तिष्क का ऑपरेशन हुआ लेकिन चिकत्सकों को सफलता नहीं मिल सकी ।अब शव को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है ।चौधरी शहरयार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा की इस घटना से वे बेहद आहत हैं और परिजनों के प्रति उनकी पूरी सहानुभूति है ।इस पीड़ा के समय परिजन अपने को अकेला ना समझें ।इस अवसर पर शिफ़ात खाँ,शब्बीर अंसारी,शुऐब ख़ान,कफ़ील खाँ,मोहम्मद इद्रीस आदि लोग मौजूद रहे ।