अयोध्या। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। जिसमें पारिवारिक मामलों का अधिकाधिक निस्तारण करने और पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता संपन्न कराने के लिए परिवार न्यायालय प्रांगण में प्री ट्रायल बैठक आयोजित होगी।यह बैठक में 21, 26 फरवरी व सात मार्च को आयोजित होगी। उपरोक्त तिथियों पर पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता संपन्न कराई जाएगी।