India Times 7

Homeमैनपुरीदस दिवसीय मेगा स्पोर्ट्स इवेंट “वर्चस्व” का भव्य शुभारंभ

दस दिवसीय मेगा स्पोर्ट्स इवेंट “वर्चस्व” का भव्य शुभारंभ

सुदिती ग्लोबल एकेडमी में शुरू हुई इंटर हाउस खेल प्रतियोगिताएं


मैनपुरी – सुदिती ग्लोबल एकेडमी, मै में 10 दिवसीय मेगा स्पोर्ट्स इवेंट “वर्चस्व” का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डा. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डा. कसुम मोहन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. लव मोहन ने इस भव्य आयोजन का उद्घाटन किया और इंटर हाउस खेल प्रतियोगिताओं के आरंभ की औपचारिक घोषणा की। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह और जोश का अद्भुत माहौल देखने को मिला। पहले दिन की शुरुआत क्रिकेट मैच से हुई। उद्घाटन मुकाबला धर्म हाउस और शक्ति हाउस के बीच खेला गया। मैच में धर्म हाउस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। शक्ति हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 116 रन बनाए। जवाब में धर्म हाउस की टीम 97 रन ही बना पाई। इस प्रकार शक्ति हाउस ने 19 रनों से शानदार जीत दर्ज की और पहले ही दिन अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। दूसरे मैच में शांति हाउस और समृद्धि हाउस के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच में समृद्धि हाउस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। शांति हाउस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रनों का लक्ष्य रखा। समृद्धि हाउस ने कड़ी मेहनत की लेकिन उनकी टीम 109 रन ही बना सकी। शांति हाउस ने 7 रनों से जीत दर्ज कर दूसरे मुकाबले में अपनी जगह मजबूत की। साथ ही कबड्डी, फुटबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों में छात्रों ने न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, बल्कि खेल भावना और टीम वर्क का भी उदाहरण पेश किया।कबड्डी के मुकाबले में चारों हाउसों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। शक्ति और शांति हाउस उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये फाइनल में अपनी जगह बनाई है।पहले मुकाबले में शक्ति हाउस और समृद्धि हाउस के बीच कांटे की टक्कर हुई। शक्ति हाउस ने दमदार खेल दिखाते हुए 17 अंकों से जीत दर्ज की और फाइनल में अपनी जगह पक्की की।दूसरे मैच में शांति हाउस ने धर्म हाउस को 13 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शांति हाउस के खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति और तालमेल से दर्शकों का दिल जीत लिया।तीसरे स्थान के लिए समृद्धि हाउस और धर्म हाउस के बीच खेला गया मैच भी बेहद रोमांचक रहा। धर्म हाउस ने 8 अंकों से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया।फुटबॉल में भी चारों हाउसों ने शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबलों में धर्म हाउस और शक्ति हाउस ने बाजी मारी और फाइनल में प्रवेश किया।पहले सेमीफाइनल में धर्म हाउस ने शांति हाउस को 2 अंकों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में शक्ति हाउस ने समृद्धि हाउस को 1 अंक से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में समृद्धि हाउस ने शांति हाउस को 2 अंकों से हराकर अपनी स्थिति मजबूत की।बैडमिंटन के डबल्स मुकाबलों में शक्ति हाउस ने समृद्धि हाउस को 2 सेट्स में हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, शांति हाउस ने धर्म हाउस को हराकर अपनी फाइनल की जगह सुनिश्चित की।बैडमिंटन के सिंगल्स मुकाबले भी रोमांचक रहे। शक्ति हाउस ने समृद्धि हाउस को 2 सेट्स में हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि धर्म हाउस ने शांति हाउस को 2 सेट्स में मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने उद्घाटन समारोह के दौरान कहा, “खेलों का आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि टीम वर्क और नेतृत्व कौशल को भी विकसित करता है। वर्चस्व के माध्यम से हमारा उद्देश्य छात्रों में खेल भावना और आत्मविश्वास का विकास करना है। आने वाले दिनों में क्रिकेट के साथ-साथ एथलेटिक्स, खो खो जैसे कई रोमांचक खेलों का आयोजन किया जाएगा।” इवेंट के पहले ही दिन विद्यार्थियों और शिक्षकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिसर में चारों हाउस – धर्म, शक्ति, शांति, और समृद्धि के छात्रों ने अपने-अपने हाउस का समर्थन करते हुए जमकर उत्साहवर्धन किया। हर एक खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से यह दिखाने की कोशिश की कि वे अपने हाउस के लिए पूरी मेहनत करेंगे। वर्चस्व के आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को खेल भावना और आपसी सहयोग के महत्व को समझाना है। विभिन्न खेलों के माध्यम से छात्रों को यह सिखाया जा रहा है कि हार और जीत जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन खेल भावना सबसे ऊपर है। इस आयोजन के दौरान विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने बच्चों का उत्साह दोगुना कर दिया। सभी ने इस आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और छात्रों को अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। आने वाले दिनों में विभिन्न खेलों के मुकाबले आयोजित होंगे, जिनमें फुटबॉल, एथलेटिक्स, और बास्केटबॉल जैसे प्रमुख खेल शामिल हैं। वर्चस्व के माध्यम से न केवल खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा दिया जा रहा है, बल्कि छात्रों को अनुशासन, समय प्रबंधन और सामूहिकता का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विद्यालय प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। हर खेल के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि छात्रों को बेहतर अनुभव मिल सके। विद्यालय प्रबंधन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी खेल नियमों के अनुसार संचालित हों और हर खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिले। वर्चस्व का यह आयोजन निश्चित रूप से छात्रों के जीवन में यादगार पल लेकर आएगा और उन्हें खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular