रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । महानगर में ऐतिहासिक , पारम्परिक लाट साहब के जुलूस को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां जोरों पर हैं डीएम और एसपी लगातार बैठकें कर योजनाएँ तैयार करे के साथ रूट का निरीक्षण कर रहे हैं विद्युत विभाग द्वारा भी जुलूस मार्ग पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था कर 250 से अधिक पोलों के निचले हिस्से पर पॉलिथीन लगाई जा रही है साथ ही जमीन या पोलों पर रखे 15 खुले ट्रांसफॉर्मर को बैरिकेडिंग की जा रही है गलियों और सड़कों पर ढीले बिजली के तारों को खींचकर अन्य मरम्मत का कार्य भी चल रहे हैं जुलूस के रास्तों पर मौजूद गड्डों को भरा जा रहा है अधीक्षण अभियंता जेपी वर्मा के अनुसार, वह डीएम के साथ सभी जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर चुके हैं विद्युत विभाग की टीमें लगातार सक्रिय रहकर कार्य कर रही हैं । प्रशासन ने सभी विभागों को अलग अलग जिम्मेदारियाँ सौंप रखी हैं प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश देकर सभी कार्य अभी से ही पूरे करने को कहा गया है जुलूस के दौरान किसी भी तरह की दुर्घटना न हो, इसके लिए चेतावनियों के साथ सभी आवश्यक सावधानियाँ बरती जा रही हैं ।