India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशहोमगार्ड की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

होमगार्ड की ट्रेन से कटकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

शाहजहांपुर संवाददाता अनिल कुमार – निगोही थाना क्षेत्र के ग्राम भटपुरा मिश्र निवासी वीरेंद्र सिंह की मौत एक दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना में हो गई। वह शाहजहांपुर कोतवाली में होमगार्ड के पद पर तैनात थे।बुद्धवार सुबह लगभग 8:30 बजे वीरेंद्र सिंह पैदल बनासदेवी गांव की तरफ जा रहे थे तभी पीलीभीत से शाहजहांपुर जाने वाली ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।मृतक वीरेंद्र सिंह के चार बेटे हैं – राजवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, धर्मवींर सिंह और कर्मवींर सिंह, जो सभी बाहर रहते हैं। उनकी पत्नी की मौत काफी समय पहले हो चुकी थी।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular