India Times 7

Homeअयोध्याहैंड पम्प रिबोर के नाम पर सरकारी धन का गबन।

हैंड पम्प रिबोर के नाम पर सरकारी धन का गबन।

अधिकारी-प्रधान की मिलीभगत से ब्यक्तिगत घर के अंदर कराई बोरिंग पुराना हैंडपंप अभी भी दे रहा प्रदूषित पानी

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत अयोध्या

मिल्कीपुर अयोध्याविकासखंड मिल्कीपुर के अलीपुर खजूरी पूरे गंगा पाल गांव में अधिकारी व प्रधान की मिली भगत से सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि शिकायत के बाद भी मामले में अभी तक नहीं हुई करवाई।बता दें कि विकासखंड मिल्कीपुर क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर खजूरी पूरे गंगा पाल तिवारी गांव निवासी राजकुमार तिवारी के घर के बाहर लगभग 15 साल पूर्व विधायक निधि से इंडिया मार्का हैंडपंप लगाया गया था।अलीपुर खजूरी पूरे गंगा पाल तिवारी गांव निवासी वेद प्रकाश तिवारी ने खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर को बीते 2 मई को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि राजकुमार तिवारी ने घर के बाहर लगे इंडिया मार्का हैंडपंप को खराब दिखा कर रिबोर कराने के लिए खंड विकास अधिकारी मिल्कीपुर को शिकायती पत्र दिया था। जिसके बाद ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान से सांठगांठ करके अपनी घर की बाउंड्री के अंदर रिबोर के नाम पर विभाग द्वारा दी गई पाइप से दूसरी नयी बोरिंग कराकर समरसेबुल लगा कर व्यक्तिगत उपयोग लिया जा रहा है।जबकि घर के बाहर लगा इंडिया मार्का हैंडपंप आज भी दूषित पानी दे रहा है। आरोप लगाया कि ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान की मिली भगत से सरकारी धन का दुरुपयोग कर बंदरबांट किया गया है। पीड़ित ने उक्त मामले में संबंधित ठेकेदार व प्रधान तथा विपक्षी के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की मांग किया है। पीड़ित का यह भी कहना है कि प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी की लापरवाही का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है वह आज भी दूषित पानी पीने को मजबूर है। दूषित पानी पीने से ग्रामीणों में संक्रामक जैसी बड़ी बीमारी होने का अंदेशा बना हुआ है। पीड़ित का यह भी कहना है कि शिकायत के दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद भी अभी तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। खंड विकास अधिकारी कमला प्रसाद श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच ग्राम विकास अधिकारी राहुल कुमार द्वारा कराई जा रही है। जांचोपरांत दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular