India Times 7

Homeशाहजहांपुरहाकी मैदान के निकट जल निगम द्वारा नवनिर्मित नई टंकी की खुली...

हाकी मैदान के निकट जल निगम द्वारा नवनिर्मित नई टंकी की खुली सीढ़ियाँ दावत देतीं बड़ी दुर्घटना

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । तिलहर नगर में जल निगम द्वारा बनाई गई पानी की टंकी की खुली सीढ़ियाँ गेट आदि सुरक्षा के अभाव में खतरा बन गई हैं मोहल्ला बहादुरगंज स्थित हॉकी मैदान पर स्थित इस टंकी की सीढ़ियों पर कोई अवरोधक रुपी सुरक्षा कवर नही है टंकी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ठेकेदार ने सीढ़ियों की सुरक्षा दीवार बनाए बिना अपने कर्मचारियों को दूसरी जगह भेज दिया । कई मंजिला ऊंची इस टंकी की खुली सीढ़ियां दुर्घटना का कारण बन सकती हैं ! यहाँ आवारा पशु, बच्चे या मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति आसानी से चढ़ सकते हैं ! स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर पालिका सभासद संदीप रस्तोगी ने तत्काल अवरोधक लगाने की मांग की है सभासद अभिषेक सिंह ने भी चिंता जताई है विशेष रूप से इसलिए ,क्योंकि इस मैदान का उपयोग बच्चे क्रिकेट खेलने के लिए करते हैं स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार विभाग की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है लाखों रुपए की लागत से बनी इस टंकी के आसपास सुरक्षा व्यवस्था की कमी गंभीर चिंता का विषय बन गई है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular