India Times 7

Homeमैनपुरीहस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में...

हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में किया जायेगा

मैनपुरी – उपायुक्त उद्योग उत्कर्ष चन्द्र ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष 2024-25 भी दि. 08 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक हस्तशिल्प सप्ताह का आयोजन कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में किया जायेगा। जिसमें जनपद के हस्तशिल्पियो द्वारा निर्मित उत्कृष्ट कलाकृतियों की प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा साथ ही प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध करायी जायेगी। उन्होने बताया कि हस्तशिल्प पहचान पत्र हेतु हस्तशिल्पियों के आवेदन पत्र भरवाये जायेंगे तथा एक जनपद-एक उत्पाद योजनान्तर्गत जनपद हेतु चयनित उत्पाद तारकशी हस्तशिल्प एवं सह उत्पाद वस्त्र सिलाई एवं कढ़ाई जरी-जरदोजी में कार्य करने हेतु इच्छुक हस्तशिल्पियो के ऋण आवेदन पत्र एक जनपद-एक उत्पाद वित्तीय सहायता योजनान्तर्गत ऑनलाइन पोर्टल पर भरवाये जायेंगे। उन्होने जनपद के हस्तशिल्पियों को सूचित किया है कि वह अपने निर्मित उत्पादों सहित दि. 08 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक कार्यालय जिला उद्य़ोग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह में प्रतिभाग करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular