India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशहलवाई की दुकान में लगी भीषण आग,लाखों का हुआ नुकसान

हलवाई की दुकान में लगी भीषण आग,लाखों का हुआ नुकसान

रिपोर्ट – सुधीर कुमार

शामली/थानाभवनकस्बे के मेन बाजार में स्थित हलवाई की दुकान में लगी भीषण आग में लाखों का नुकसान हो गया।मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक खाने पीने,फर्नीचर और अन्य सामान जल कर खाक हो चुका था।जानकारी के अनुसार कस्बे के मेन बाजार में सतेंद्र की शिव स्वीट्स के नाम से एक दुकान है।सुबह को सतेंद्र दुकान पर पहुंच कर काम में जुट गया ।इसी दौरान दुकान में लगे बिजली के बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हो गया और एक चिंगारी मिठाई के डिब्बों पर गिर गई और उन्होंने आग पकड़ ली,उस समय तो दुकानदार को पता नहीं चल पाया लेकिन अचानक आग भड़क गई जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ,आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।सतेंद्र व अन्य लोगों ने आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग बुझाने का प्रयास किया एवं मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी जिस पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे । घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।लेकिन तब तक दुकान में रखा फर्नीचर,खाने पीने सामान,प्लास्टिक की कुर्सियां,घेवर इत्यादि जलकर नष्ट हो चुका था ।अग्नि कांड से लाखों का नुकसान होने से दुकानदार एवं उसका परिवार दुखी है।आग लगने की सूचना पर नगर के पूर्व चेयरमैन संजयकुमार शर्मा ने पीड़ित व्यापारी सतेंद्र से मिलकर सांत्वना दी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular