India Times 7

Homeबदायूंहत्या कर लूट की घटना करने वालें अभियुक्तगण को पुलिस द्वारा...

हत्या कर लूट की घटना करने वालें अभियुक्तगण को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

रिपोर्ट गोपाल गुप्ता

बदायूँ पुलिस अधीक्षक जनपद , डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण में थाना दातागंज थाना दातागंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 05/2026 धारा 103(1)/309(6)/317(2)/ 61(2) BNS में वांछित अभियुक्तगण 1. शिवम गुप्ता 2. हिमांशु गुप्ता पुत्रगण सुनील गुप्ता निवासी ग्राम पापड हमजापुर थाना दातागंज जिला बदायूँ को आज दिनांक 06.01.2026 को निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे गये माल 02 अंगूठी सोने की, 01 जोडी सोने के कुण्डल, 01 अदद सोने का हार, 01 चाँदी की चैन, 07 जोडी चाँदी की पाजेब, 05 जोडी चाँदी के खडुए, 02 जोडी चाँदी की कंगनी , 04 जोडी चाँदी के बिछुऐ व 1 लाख 10 हजार रुपये नगद व 2 अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये।*घटना का संक्षिप्त विवरण -* दिनांक 2/3.01.2026 की रात्री में ग्राम पापड हमजापुर में श्रीमती मुन्नी देवी पत्नि रामौतार के मकान में घुसकर मुन्नी देवी की हत्या कर घर में लूट की घटना की गयी थी। मृतिका की पुत्री राधा गुप्ता द्वारा थाना दातागंज पर मु0अ0सं0 005/2026 धारा 103(1) /309(6)/317(2)/ 61(2) BNS पंजीकृत कराया गया था। घटना के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा 04 टीमें घटित की गयी थी। जिनके द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्तगण 1. शिवम गुप्ता 2. हिमांशु गुप्ता पुत्रगण सुनील गुप्ता निवासी ग्राम पापड हमजापुर थाना दातागंज जिला बदायूँ को गिरफ्तार करते हुये लूट से सम्बन्धित माल बरामद किया गया । *पूछताछ का विवरणः-*अभियुक्तगण 1. शिवम गुप्ता 2. हिमांशु गुप्ता पुत्रगण सुनील गुप्ता निवासी ग्राम पापड हमजापुर थाना दातागंज जिला बदायूँ से पूछताछ करने पर बताया कि हमे पैसे की जरूरत थी हमने ताऊ जी से पैसे मांगे तो उन्हौनें पैसे देने से इनकार कर दिया इस कारण हमने यह लूट की योजना बनाई। दिनांक 02.01.2026 को दिन मे जब इनके घर पर हमने ताला लगा देखा तो अपने जान पहचान के के साथियों के साथ सम्पर्क कर चोरी करने की योजना बनाई। इस घटना को अन्जाम देते समय मृतका ताई के विरोध करने पर उनकी गलती से हत्या हो गयी, तथा हम मौके से फरार हो गये।*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण -*1. शिवम गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता (26 वर्ष) निवासी ग्राम पापड हमजापुर थाना दातागंज जिला बदायूँ2. हिमांशु गुप्ता पुत्र सुनील गुप्ता (28 वर्ष) निवासी ग्राम पापड हमजापुर थाना दातागंज जिला बदायूँ*विवरण बरामदगीः-*1. एक लाख 10 हजार रुपये नगद2. एक सोने का गले का हार3. एक जोडी सोने के कुण्डल4. दो अंगूठी सोने की5. एक चाँदी की चैन6. सात जोडी चाँदी की पाजेब 7. पांच जोडी चाँदी के खडुआ8.एक जोडी चाँदी की कंगनी *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*1. प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह थाना दातागंज जनपद बदायूँ मय पुलिस टीम ।2. श्री माधो सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम जनपद बदायूँ।3. उ0नि0 श्री धर्वेन्द्र कुमार प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular