रिपोर्ट सुधीर कुमार
शामली व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान, जनपद द्वारा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय गर्ग (पूर्व आई.जी.) की अध्यक्षता में स्वदेशी जागरण मंच की जन जागरण यात्रा का शामली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वदेशी जागरण मंच की टीम के साथ नगर के मुख्य बाज़ारों में पदयात्रा कर “स्वदेशी अपनाओ – विदेशी हटाओ” के नारों से वातावरण को स्वदेशीमय बना दिया। यात्रा मार्ग में अनेकों स्थानों पर व्यापारी भाइयों द्वारा फूल वर्षा कर यात्रा का स्वागत व अभिनंदन किया गया।यात्रा का नेतृत्व स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक श्री कपिल नारंग, पूर्णकालिक श्री विजेन्द्र कुमार एवं मोंटी जी ने किया।कार्यक्रम का आयोजन व्यापारी सुरक्षा फॉर्म जनपद शामली के जिला अध्यक्ष श्री अमित गर्ग, जिला महामंत्री श्री अमित मित्तल एवं श्री वैभव प्रकाश गोयल के कुशल नेतृत्व में किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन प्रदेश महामंत्री श्री प्रदीप विश्वकर्मा द्वारा भव्य रूप में संपन्न कराया गया।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद शामली के अध्यक्ष श्री अरविंद संगल,वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्य प्रकाश अग्रवाल,शामली अध्यक्ष श्री अशोक वशिष्ठ,क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष श्री राजेन्द्र स्वामी,राष्ट्रीय लोक दल व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री विकास धीमान, श्री सुभाष चंद्र शर्मा, श्री मुकेश वर्मा, श्री विनोद शर्मा, श्री अजय कुमार शर्मा,धीमान मिलन मंडल के महामंत्री श्री संजय धीमान,युवा अध्यक्ष नीरज धीमान,आई.आई.ए. अध्यक्ष श्री विशाल गुप्ता,सभासद श्री रॉबिन गर्ग,स्वदेशी जागरण मंच के जिला अध्यक्ष श्री अनुज अग्रवालतथा नगर के अनेक गणमान्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।